{"_id":"658484c800c6b7d05804e26c","slug":"opportunity-to-discuss-exam-with-pm-registration-for-quiz-begins-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-13205-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीएम से परीक्षा पर चर्चा करने का मौका, क्विज के पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीएम से परीक्षा पर चर्चा करने का मौका, क्विज के पंजीकरण शुरू
Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करने का मौका मिल सकता है। यह अनूठा कार्यक्रम जनवरी और फरवरी में दिल्ली के टाल कटोरा स्टेडियम में होना प्रस्तावित है। शासन से आए फरमान के बाद जिलास्तर के अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम से पहले एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है।
प्रधानमंत्री से परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम को लेकर डीआईओएस ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वही लोग प्रतिभाग कर सकेंगे जो क्वीज प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाएंगे। क्वीज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता कराई जााएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्वीज प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने वाले ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर शासनादेश आया है। क्वीज प्रतियोगिता को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया स्कूल प्रधानाचार्य शुरु कराएं। कक्षा छह से 12 तक के परीक्षार्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक व अभिभावक के लिए भी मौका दिया गया है।