{"_id":"67d71374abb06ad65c03e810","slug":"open-gym-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-110-crore-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-144470-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1.10 करोड़ की लागत से बनेगा ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1.10 करोड़ की लागत से बनेगा ओपन जिम
Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के दस पार्कों में व्यायाम शाला निर्माण पर करीब एक करोड़, दस लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। चिहिंत दस पार्कों में ओपन जिम निर्माण के लिये पूर्व में भेजी कार्ययोजना लागत में कटौती के साथ डीपीआर शासन को भेजी गई है। महापौर कामिनी राठौर ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके निगम बोर्ड के अनुमोदन के बाद करीब 2.35 करोड़ रूपये की डीपीआर शासन को भेजी थी।
माह दिसंबर-जनवरी में भेजी गई कार्ययोजना लागत पर शासन ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस दौरान शासन की आपत्ति के बाद शहर में चिहिंत दस पार्कों में व्यायामशाला (ओपन जिम) निर्माण के लिये अब 1.10 करोड़ रुपया की लागत वाली संशोधित कार्ययोजना तैयार की गई है। संशोधित कार्ययोजना अब स्वीकृति के लिये शासन को भेजी गई है। निगम सूत्रों के मुताबिक संशोधित डीपीआर को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।