{"_id":"6863f2acdb0a00687c0a869e","slug":"one-person-died-due-to-electric-current-after-high-tension-line-broke-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा...कई घरों में दाैड़ा करंट, मच गई अफरातफरी; किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा...कई घरों में दाैड़ा करंट, मच गई अफरातफरी; किसान की मौत
Tue, 01 Jul 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:17 PM IST
सार
हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से जमीन में करंट दाैड़ गया। राजेश का 14 वर्षीय पुत्र सूरज और नवाब सिंह भी हैंडपंप पर पानी भरते समय करंट लगने से बेहोश हो गए। दोनों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के कठफोरी के थाना नगला खंगर क्षेत्र में सोमवार रात हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से छत पर काम कर रहे पुलिसकर्मी के भाई की मौत हो गई। जबकि किशोर समेत दो लोग पानी भरते समय चपेट में आने से बेहोश हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक टीम भी मौके पर आ गई। टीम मामले की जांच कर रही है।
गांव खोरई अजनोरा निवासी किसान धर्मेंद्र (46) मकान की छत पर कुछ काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। धर्मेंद्र करंट की चपेट में आकर गश खाकर गिर गए। इसके अलावा राजेश का 14 वर्षीय पुत्र सूरज और नवाब सिंह भी हैंडपंप पर पानी भरते समय करंट लगने से बेहोश हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं धर्मेंद्र को परिजन सीधे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया। परिजन के अनुसार मृतक के दो भाई पुलिस विभाग में हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
कई घरों में दौड़ा करंट, ग्रामीणों ने किया हंगामा
ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर आ गई। टीम ने मौके से ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। ग्रामीण जगदीश ने बताया कि पहले तो चिंगारी छूटने के साथ तारों में आग लग गई। इससे कई मकानों में करंट दौड़ गया। इससे कई सामान खराब भी हो गए। इसके अलावा एक की मौत होने के साथ दो की हालत गंभीर है। कई पक्षी भी मर गए।