{"_id":"647f7f38381d618f350043b4","slug":"one-kilowatt-connection-seven-kilowatt-load-caught-firozabad-news-c-25-1-181680-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक किलोवाट का कनेक्शन, सात किलोवाट का लोड पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक किलोवाट का कनेक्शन, सात किलोवाट का लोड पकड़ा
Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी के साथ ही विद्युत चोरी के मामले भी बढ़ गए हैं। यूपीएसआईडीसी विद्युत क्षेत्र में मंगलवार को विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की गई। घरों में चोरी की बिजली से घरों में एसी चलते हुए पकड़े गए। नगला अमान गांव में एक घर में एक किलोवाट के कनेक्शन में सात किलोवाट का लोड पकड़ा गया। उपभोक्ता के खिलाफ थाना आसफाबाद में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
एसडीओ दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जेई कयामुद्दीन की टीम ने मुईद्दीनपुर में निरीक्षण किया। यहां दो घरों में विद्युत चोरी से एसी का प्रयोग किया जा रहा था। भरतपुरा में भी एक घर में बिजली चोरी पकड़ी। गौंछ में तीन घरों में चार गुना अधिभार मिला। मौके पर ही लोड बढ़ाया गया। जेई ने बताया कि विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करा दी है।
एसएन बिजलीघर पर चलाया चेकिंग अभियान
जेई अहमद हुसैन के नेतृत्व में मंगलवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने जलेसर रोड, लोहिया नगर, सरस्वती नगर में चेकिंग की। छह घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम ने छह उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।