फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed and eleven injured after pickup full of pilgrims collided with truck in Firozabad

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप: एक की मौत, 11 लोग घायल; परिक्रमा करके वृंदावन से घर लौट रहे थे

Sat, 01 Jul 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। ये लोग परिक्रमा करके वृंदावन से घर भिंड लौट रहे थे। 

विज्ञापन
One killed and eleven injured after pickup full of pilgrims collided with truck in Firozabad
ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप: एक की मौत, 11 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। ये लोग वृंदावन से परिक्रमा करके मध्य प्रदेश के भिंड लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा हाईवे के धातरी गांव के पास की है। श्रद्धालु पिकअप में बैठकर वृंदावन से परिक्रमा करके लौट रहे थे। यहां पर चालक को झपकी आ गई। इससे गाड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद पिकअप में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस सिरसागंज और शिकोहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों ने बताया कि वह वृंदावन से परिक्रमा करके अपने गांव भिंड लौट रहे थे।

यह भी पढ़ेंः- 
UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन
 
घायलों में मुन्नलाल, हरीशंकर, रामूर्ति निवासी थाना विलहोरा जिला भिंड मध्य प्रदेश, गुडिया, छोटी निवासी रदौली भिंड, लक्ष्मी, आकांक्षा, मुन्नी देवी, पिंकी निवासी बगेडी भिंड, मोहन निवासी रिदौली भिंड शामिल हैं। जबकि गाड़ी चालक जयसिंह (40) निवासी विलहोरा ग्राम भूरे का पुरा जिला भिंड की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे की है। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed