फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One hospital seal, three pathology notices

Firozabad News: एक हॉस्पीटल सील, तीन पैथोलॉजी को नोटिस

Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
One hospital seal, three pathology notices
फिरोजाबाद। अपंजीकृत अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपंजीकृत अस्पतालों पर कार्रवाई करने के लिए निकलीं। टीम ने एक अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया। जबकि तीन पैथोलॉजी पर चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार और डाॅ. बीडी अग्रवाल के नेतृत्व में फिरोजाबाद सिटी हॉस्पीटल आसफाबाद पर निरीक्षण किया गया। यह हॉस्पीटल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पंजीकृत है। हॉस्पीटल में पंजीकृत चिकित्सक मौके पर उपस्थित पाए गए। हॉस्पीटल संचालक को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में पंजीकृत चिकित्सक का पूरा पता एवं मोबाइल नंबर तथा उनकी योग्यता संबंधित अभिलेख की छायाप्रति उपलब्ध रखें। साथ ही चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ का नाम व मोबाइल नंबर व रजिस्ट्रेशन संख्या डिस्प्ले पर अंकित किया जाए।
विज्ञापन


टीम राधिका हॉस्पीटल रसूलपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यह हॉस्पीटल वर्ष 2023-2024 के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत नहीं था। न ही इस हॉस्पीटल का नवीनीकरण कराया गया था। हॉस्पीटल में कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। एक मरीज जोया निवासी भौंडेला को ड्रिप लग रही थी, लेकिन कोई भी हॉस्पीटल स्टाॅफ मौजूद नहीं था। मरीज जोया को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करा दिया गया। टीम ने राधिका हॉस्पीटल को मौके पर ही सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने यूनिक पैथोलॉजी नगला बरी, कुमार पैथोलॉजी नगर निगम मार्केट, पैथकेयर पैथोलॉजी नगर निगम मार्केट का निरीक्षण किया। इन पैथोलॉजी का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण तो था, लेकिन मौके पर चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed