फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one died while couple including child were injured in direct collision of bikes In Firozabad

Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत जबकि बच्चे सहित दंपती घायल

Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित दंपती घायल हो गए। 

विज्ञापन
one died while couple including child were injured in direct collision of bikes In Firozabad
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के वीरई अंडरपास के समीप दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर बैठे दंपति समेत बच्चा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना नसीरपुर के गांव सिकंदरपुर निवासी शंभू (25) बुधवार को अपनी बाइक पर पत्नी खुशबू एवं दो वर्षीय बच्चें लवी के अलावा एक अन्य महिला को लेकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए ससुराल जा रहा था। सुबह करीब दस बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के वीरई अंडरपास के समीप सामने से आ रहे नगला खंगर निवासी गौरव(30) की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की मां की हत्या: मना करने पर भी करता था फोन...सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आमने-सामने की टक्कर के चलते गौरव बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं शंभू उसकी पत्नी खुशबू एवं बेटा लवी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। वहीं बाइक सवार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed