फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One died, two scorched due to electrocution of high tension line

हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से एक की मौत, दो झुलसे

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
One died, two scorched due to electrocution of high tension line
फिरोजाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरते समय हाई वोल्टेज की लाइन से छू जाने पर युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रुप से झुलस गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
विज्ञापन

थाना मटसेना के गांव नगला मवासी निवासी रवि कुमार (23) पुत्र मानसिंह थाना उत्तर के क्षेत्र नगला पान सहाय मे खाद लेने गए थे। उसके साथ गांव के सुनील पत्र संतोष तथा भोजराज पुत्र मानसिंह भी थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरने के बाद वह ऊपर चढ़कर समतल कर रहे थे। तभी उपर से जा रही हाईटेंशन की लाइन का तार छू गया।करंट लगने से तीनों वहीं पर गिर गए। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील व भोजराज करंट से झुलस गए ।हादसा होते ही वहां मौजूद अन्य लोग घबरा गए। पता चलते ही लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में लाया गया। रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे का पता चलते ही उनके परिवारी जन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed