फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one death, Corona, positive, new case

कोरोना से वृद्ध की मौत, चिकित्सक, प्राइमरी की शिक्षिका सहित 51 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
one death, Corona, positive, new case
टूंडला के टूंडली में संक्रमित घर को सेनेटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की मौत हो गई। 15 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में शनिवार को 51 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें दो शिक्षिकाएं, सीडीपीओ दफ्तर के दो कर्मचारी, बैंककर्मी और चिकित्सक शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2391 हो गई है। एक्टिव केस 400 हो गए हैं।
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी गणेश नगर में सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन मरीज एक परिवार के हैं। एक तीन साल की बालिका भी कोरोना का शिकार हुई है। चार लोग अन्य परिवारों से जुड़े हैं। जैन नगर निवासी महिला रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। आनंद लोक निवासी जूनियर जरौली कला की शिक्षिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। उधर, सेंदपुर सराय में कोरोना का एक मरीज निकला है।
विज्ञापन

इसमें 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। हिमांयूपुर में 49 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। न्यू रसूलपुर में एक वृद्घ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। आगरा गेट बस स्टैंड के निकट कोरोना का 54 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। उधर, सीडीपीओ कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना का शिकार हुए हैं। सुहागनगर में 65 वर्षीय मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के पीछे मथुरा नगर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक प्राइवेट कॉलेज की शिक्षिका शामिल हैं। इसके आलावा शिकोहाबाद, टूंडला क्षेत्र में भी लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग 97338 लोगों की जांच करा चुका है। इसमें 96090 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed