{"_id":"60d48c8c8ebc3ed7835f4b89","slug":"on-tightening-the-noose-on-the-defaulters-the-district-tops-the-entire-state-action-on-2773-in-the-city-firozabad-news-agr497044447","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों पर शिकंजा कसने पर जनपद पूरे प्रदेश में अव्वल, शहर में 2773 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों पर शिकंजा कसने पर जनपद पूरे प्रदेश में अव्वल, शहर में 2773 पर कार्रवाई
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए विद्युत विभाग बकाएदारों पर शिकंजा कसे हुए हैं। बिल जमा न करने वाले सबसे ज्यादा बकाएदारों पर कार्रवाई फिरोजाबाद जनपद में हुई हैं। दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम में 83.15 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर फिरोजाबाद शहर ने प्रथम रैंक हासिल है।
विद्युत कनेक्शन लेने के बाद बहुत से उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते। 10 हजार से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ता भी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के लिए सिर दर्द बने हुए थे। इस तरह के शहरी क्षेत्र की दो डिवीजन में 3335 उपभोक्ता चिह्नित किए गए। इसमें विद्युत विभाग ने एसई अजय अग्रवाल के निर्देशन में प्रतिदिन अभियान चलाकर 2773 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए या फिर विद्युत बिल जमा करा लिया। 83.15 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर पूरे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र प्रथम स्थान पर है।
कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो कनेक्शन लेने के बाद विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे। कई उपभोक्ताओं पर अधिक बिल बकाया था। उनको बार-बार फोन किए गए। मगर बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने में फिरोजाबाद शहर अव्वल रहा। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए समय से बिजली का बिल जमा करते रहें।
विज्ञापन
अजय अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
कनेक्शन कटने पर लग रही पेनल्टी
बिल जमा न करने पर यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन कट रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं पर पेनल्टी के रूप मे 600 रुपये और जीएसटी पुन: कनेक्शन जुड़वाने पर अगले बिल में आती है।