फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the third Friday of Ramadan in mosques crowd

रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में रही भीड़ 

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
On the third Friday of Ramadan in mosques crowd
जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग
रमजान माह के तीसरे जुमा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में रोजेदारों की खासी भीड़ रही। हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा करके मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद एवं शहर की प्रमुख मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि प्रत्येक रोजेदार को ईद से पहले फितरा अवश्य निकालना चाहिए। अल्लाह ताला फितरा निकालने वालों से रोजे के दौरान हुए गुनाहों की माफी देता है। 
विज्ञापन

रमजान के तीसरे जुमा के दिन नगर निगम की ओर से मस्जिदों के करीब साफ सफाई कराई गई। जुमा की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों के मस्जिदों में ही आने का क्रम दोपहर से शुरू हो गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में ही रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। सदर बाजार में स्थित जामा मस्जिद के साथ कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार एकत्रित हुए। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि रमजान माह का तीसरा असरा शुरू हो गया है। यह असरा मगफिरत का है। हर रोजेदार को गुनाहों से तौबा कर अल्लाह ताला से माफी मांगनी चाहिए। एक नई जिंदगी को शुरू करने का इरादा करना चाहिए। रमजान के माह में लोगों के साथ हमदर्दी करना रमजान का सबसे बड़ा काम है। इस माह में प्रत्येक रोजेदार को ईद से पूर्व फितरा निकालना चाहिए। प्रत्येक रोजेदार को पौने दो किलोग्राम गेहूं या उसकी कीमत, 38 रुपये, खजूर तीन किलोग्राम अथवा उसकी कीमत या किसमिस तीन किलोग्राम अथवा उसकी कीमत ईद की नमाज से पहले गरीबों को देना चाहिए। अल्लाह ताला इससे रोजे में होने वाली कमियों को पूरी करता है। वहीं गरीबों की भी ईद अच्छी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed