फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On Rakshabandhan, sisters will be allowed entry in jail from 8 am

Firozabad News: रक्षाबंधन पर जेल में बहनों को सुबह आठ बजे से मिलेगा प्रवेश

Wed, 06 Aug 2025 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, sisters will be allowed entry in jail from 8 am
- आधा किलोग्राम घेवर अपने साथ ले जा सकेंगी, जेल के अंदर, बाहर बनेगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को सुबह आठ बजे से एंट्री प्रारंभ होगी। जेल प्रशासन ने इस बार आधा किलोग्राम घेवर को अंदर ले जाने की अनुमति प्रदान की है। बहनों को कोई परेशानी नहीं होने पाए इसके लिए दो हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी घर-घर किए जाने के साथ ही जेल प्रशासन के द्वारा अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है। ताकि जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेल में आने वाली बहनों के लिए दो हेल्प डेस्क बनाई गई है। एक जेल के अंदर तथा दूसरी जेल के बाहर होगी। यदि किसी बहन को कोई परेशानी है तो वह हेल्प डेस्क पर बताएं। आपा-धापी का आलम नहीं होने पाए इसके लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1434 पुरुष बंदी तथा 66 महिलाएं बंदी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से एंट्री दिए जाने के साथ यह क्रम अंतिम दौर तक चलेगा। यदि कोई पुरुष अपने बहन से राखी बंधवाने के लिए आएगा तो उसको अंत में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed