फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   omicron threat, youth volunteer ready

कोरोना के नये वैरियंट से जूझने को तैयार की जा रही 177 युवाओं की टोली

Tue, 28 Dec 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
omicron threat, youth volunteer ready
फिरोजाबाद ! कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव सम्बन्धी प्रशिक्षण को चिंहित युवाओं को किट वितरित कर? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम को जिले के177 युवाओं को बेसिक उपचार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि ऑमिक्रोन जैसी घातक बीमारी फैलने की स्थिति में चिकित्सा विभाग को फ्रंट हेल्थ वर्कर की कमी नहीं खले। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने जिला में इस तरह के 27 प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत जिला में 177 युवाओं को कोरोना संक्रमण के नये वैरियंट से बचाव व उसकी रोकथाम के लिये फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में प्रशिक्षित किये जाने की कवायद सोमवार से शुरू हुई। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित युवाओं को पैरा मेडिकल चिकित्सा से जुड़ीं बारीकियां बताईं जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 27 प्रशिक्षण केंद्रों का एक साथ शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम रहना स्थित एमएस एकेडमी पर आयोजित हुआ। इसमें प्रशिक्षण को चिह्नित प्रतिभागियों को मेडिकल किट भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय अलावा कौशल विकास और उद्यमिता उन्नयन के जिला समन्वयक उपेंद्र चौहान, सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार के अलावा अजीत कुशवाहा, वीरपाल सिंह एवं इमरान आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने वाले युवाओं को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्साधिकारियों की मदद को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed