फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Omicron's threat remains, 37 more return from foreign travel

ओमिक्रॉन का खतरा बरकरार, सुहागनगरी में 37 और विदेश यात्रा से लौटे

Tue, 07 Dec 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Omicron's threat remains, 37 more return from foreign travel
ओमिक्रॉन का खतरा बरकरार, सुहागनगरी में 37 और विदेश यात्रा से लौटे
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सुुहागनगरी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बरकार है। मंगलवार को विदेश से आने वाले 37 और लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को शासन से प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 80 लोग विदेश यात्रा कर आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी ट्रेसिंग शुरू कर दी है। कोरोना जांच के बाद सात दिन तक कंट्रोल रूम से हर रोज कोरोना के लक्षण के बारे में पूछा जाएगा। आठवें दिन मरीज की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विदेश यात्री को सार्वजनिक स्थल पर घूमने की अनुमति मिल जाएगी।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन विदेश में फैल रहा है। देश में मिले ओमिक्रॉन के मरीज विदेश यात्री ही हैं। इसलिए विदेश यात्रा कर लौटे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी है। 37 और लोगों के विदेश से हाल में ही लौटने की सूचना मिली है। इसमें आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, केन्या, कुबैत, सउदी अरब, जापान, यूएई आदि देशों से लौटे हैं। सूची आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। कंट्रोल रूम से विदेश यात्रियों से संपर्क किया गया। साथ ही कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया। जो यात्री कोरोना जांच कराने नहीं आए, टीम ने उनके घर जाकर सैंपल लिए और क्वारंटीन कर दिया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जो लोग विदेश से आ रहे हैं। हम उनकी सूचना के आधार पर हम जांच करा रहे हैं। सर्विलांस टीमें क्षेत्र में अपना कार्य कर रही है। कंट्रोल रूम से विदेश यात्रा कर लौटे यात्रियों से रोज हालचाल पूछा जा रहा है। जानकारी ली जा रही है कि उनमें किसी प्रकार के कोरोना से संबंधित लक्षण तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed