फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man's body found near Hathwant Bamba, police sent post-mortem to hospital

हाथवंत बंबा के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा अस्पताल

Thu, 28 Jan 2021 05:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found near Hathwant Bamba, police sent post-mortem to hospital
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। घर से दवा लेने निकले साइकिल सवार वृद्ध का शव हाथवंत के समीप बंबा के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

थाना फरिहा के आरापुर निवासी बालकिशन (60) बुधवार की शाम को घर से दवा लेने के लिए साइकिल से हाथवंत गए थे। देररात तक घर नहीं लौटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ आस-पास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परिजनों ने उनकी शिनाख्त बालकिशन के रूप में की। तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखे पर्स में करीब 12 रुपये की नकदी के साथ अन्य सामान मिला है। परिजनों ने बताया कि बालकिशन कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की शाम को दवा लेने के लिए साइकिल से निकले थे। थानाध्यक्ष खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आशंका है कि बीमारी के चलते मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed