{"_id":"61e0720abaf8a11a253587c9","slug":"old-man-dies-during-treatment-in-firozabad-uproar-firozabad-news-agr521161395","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव क्लीनिक के बाहर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी 60 वर्षीय अमर सिंह की बृहस्पतिवार सुबह तबियत खराब हो गई। परिजन मोहल्ले के ही एक चिकित्सक के यहां लेकर गए। चिकित्सक ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इसके बाद वृद्ध की हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। यह देख चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर चल गया। इससे परिजनों और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच लोगों ने भीमनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।