फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man dies during treatment due to cow attack. error

गोवंश के हमले से वृद्घ की उपचार के दौरान मौत। ररर

Wed, 08 Jun 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old man dies during treatment due to cow attack. error
फिरोजाबाद। खेत पर काम कर रहे वृद्ध पर गोवंश ने हमला बोल दिया। गंभीर रुप से घायल हुए वृद्ध को परिजन उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द निवासी छोटेलाल (55) बुधवार देर शाम खेत पर था। तभी गोवंश खेत मेें घुस आया। वह गोवंश को खेत से बहार करने के लिए पहुंच गया। छोटेलाल गोवंश को खेत से बाहर करते तब तक गोवंश ने छोटलाल पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वृद्ध की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से गोवंश के हमले से वृद्ध को बचाया और गोवंश को भगा दिया। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोवंश के हमले से गंभीर रुप से घायल हुए वृद्ध को परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्ऱॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत के बाद क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गोवंश सड़कों पर खुले घूम रहे हैं। जो खेत में खड़ी चरी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। आए दिन हमले कर रहे है। इससे लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी नगर निगम गोवंश को पकड़ने के लिए कोई पहल करती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed