फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   OHE dropper broke at Tundla station, Vandebharat Express stood for one and a half hours

Firozabad News: टूंडला स्टेशन पर ओएचई का टूटा ड्रॉपर, डेढ़ घंटे खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस

Sat, 23 Aug 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
OHE dropper broke at Tundla station, Vandebharat Express stood for one and a half hours
03, टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस संवाद
टूंडला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस के घुसते ही पेंटो से टकराकर ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) कैटेनरी तार (ड्रॉपर) टूटकर लटक गया। इसके चलते यह ट्रेन डेढ़ घंटे से भी अधिक देर तक टूंडला स्टेशन पर खड़ी रही। इस बीच ट्रेन के एसी बंद होने से रेलयात्री परेशान रहे तथा ट्रेन से नीचे उतर आए। ओएचई को सही करने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

आगरा कैंट से चलकर वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 6:43 बजे अपने निर्धारित समय से दो मिनट देरी से टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इस बीच अचानक एक कोच के ऊपर लगे पेंटो के गुजरने के साथ ही ओएचई के तार से तेज चिंगारी निकली। इसके चलते ओएचई तारों के बीच जोड़ने वाला तार टूटकर लटक गया। घटना की तत्काल जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी गई। अधिकारियों ने जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग ओएचई टीम को मौके पर भेजा। इस बीच ट्रेन के एसी बंद होने एवं ट्रेन के काफी समय तक खड़े रहने पर रेल यात्री परेशान हो गए तथा ट्रेन से बाहर निकल आए। टीम ने करीब 1 घंटे 38 मिनट के प्रयास के बाद टूटे तार को सही कर दिया। इसके बाद ही 8:18 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed