फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officials reached the villages to take soil samples

Firozabad News: मिट्टी के नमूने लेने गांवों में पहुंचे अधिकारी

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Officials reached the villages to take soil samples
किन्हरपुर गांव में मिट्टी के नमूने एकत्रित करते डीडी कृषि एसपी सिंह व टीम। संवाद
फिरोजाबाद। मिट्टी की गुणवत्ता को जांचने को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गांवों की ओर दौड़ लगाई। इस दौरान मिट्टी के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। शासन ने 185 गांवों से 18000 मिट्टी के नमूने लिए जाने का लक्ष्य रखा है। मिट्टी की जांच करने के साथ किसानों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

खरीफ की फसलों की बुवाई करने से पूर्व मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जानकारी करने के साथ कौन-कौन से तत्वों की कमी आ गई है। इसकी जानकारी की जाती है। शासन ने इस बार 185 गांव के 18 हजार किसानों के खेतों से मिट्टी की जांच करने का लक्ष्य दिया है। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने फिरोजाबाद ब्लाक के गांव किन्हरपुर में पहुंचकर मिट्टी नमूना संकलन अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 18000 मिट्टी के नमूने 185 ग्राम पंचायतों से लिए जाने का लक्ष्य रखा है। इसमें खरीफ में 126 ग्राम पंचायतों से कुल 12600 नमूने एकत्रित किए जांएंगे। जिसकी जांच कृषि विभाग की मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के द्वारा की जाएगी। जांच के उपरांत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाकर दिया जाएगा। जिसका उपयोग कर किसान फसलों एवं मिट्टी के स्वास्थ्य के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करेंगे। इससे उनकी खेती की लागत कम होगी एवं मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष जाविद अली ने बताया कि सभी मिट्टी के नमूनों की जून माह तक जांच करके मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों में वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed