फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officers rushed to drain water after rain

बारिश के बाद पानी निकासी को दौड़े अफसर

Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Officers rushed to drain water after rain
रफ़रोजाबाद ! डायरिया की रोकथाम के लिए जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करते महाप्रबंधक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर में शनिवार रात बारिश के बाद नई आबादी वाले क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ गईं। प्लॉटों में पानी भरने के साथ कच्ची गलियां दलदल में तब्दील हो गई। पानी निकासी के लिए जलकल विभाग की टीमें सुबह से ही दौड़ती नजर आईं। वहीं जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम ने फॉगिंग कराकर मच्छरों का प्रकोप कम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर में शनिवार रात बारिश के बाद नई आबादी वाले क्षेत्र नगला पचिया, श्रीपाल कॉलोनी, श्रीराम, टापाकलां, महादेव नगर की पुलिया, ऊर्दूनगर, हस्मतनगर, अब्बासनगर के साथ दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों का पानी भले ही समय से निकल गया लेकिन प्लॉटों में भरे पानी को निकालने के लिए सुबह से जलकल विभाग के अफसर प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

ट्राली ट्रैक्टर के साथ सीवर साफ करने वाली मशीनों से पानी की निकासी कराई गई। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर नई आबादी के इलाके में एंटीलार्वा के साथ फॉगिंग कराई गई। कच्ची गलियों में चूने का छिड़काव कराया गया। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि नई आबादी क्षेत्र में पानी की निकासी करा दी गई है। कुछ स्थानों पर पानी निकासी के लिए मशीनें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed