फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   OEF Employees Federation gave memorandum to the General Manager

Firozabad News: ओईएफ कर्मचारी महासंघ ने महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन

Sat, 20 Apr 2024 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
OEF Employees Federation gave memorandum to the General Manager
ओईएफ कर्मचारी महासंघ ने महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर की ओटी एरियर के भुगतान की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में ओईएफ कर्मचारी संघ ने ओटी एरियर भुगतान के लिए निर्माणी के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया तथा काली-पट्टी बांधकर लंच का बहिष्कार किया।
संघ के अध्यक्ष स्वदेश राघव ने कहा कि कर्मचारी संघ ने भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आव्हान पर 01 जनवरी 2006 से लंबित ओटी एरियर का कर्मचारियों का भुगतान डीए के आलावा टीए, आरएसए, व एसएफए को जोड़ते हुए किया जाना है। इसके लिए यूनियन ने एक वाद कैट कोलकाता में दायर किया गया था। जिस पर न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया कि कर्मचारियों को ओटी भुगतान में डीए के साथ-साथ टीए एचआरए व एएफए को जोड़ते हुए किया जाए।
विज्ञापन

टीसीएल मुख्यालय,कानपुर द्वारा रक्षा मंत्रालय से ओटीए एरियर देय हेतु मांगी गई धनराशि रक्षा मंत्रालय द्वारा टीसीएल मुख्यालय को आवंटित भी कर दी गई है, फिर भी अभी तक कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण यूनियन ने भुगतान को लेकर 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आंदोलन किया। शनिवार को कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीसीएल मुख्यालय कानपुर के नाम से महाप्रबंधक अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष स्वदेश राघव व महामंत्री नितिन सक्सेना, जे. सी.एम. सदस्य मनोज कुमार,संजीव कुमार एवं विवेक अमरपाल, अनिल,कपिल श्रीवास्तव, दीपक,शशि, छितज, हरीकिशन, संजीव,हरीश मीना, सूरजपाल, श्रीकांत,कपिल, सोनू, अशोक, प्रताप, अवनीश, संतोष कनौजिया आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed