{"_id":"6ae6c98756f56ec6230297e8","slug":"nursing-student-death-case-family-exhumed-body-from-grave-commotion-ensued-at-collectorate-2026-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्रा की माैत पर बवाल: कब्र से निकाली लाश, कलेक्ट्रेट पर हंगामा; परिजन को उकसाने के पीछे बड़ी साजिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग छात्रा की माैत पर बवाल: कब्र से निकाली लाश, कलेक्ट्रेट पर हंगामा; परिजन को उकसाने के पीछे बड़ी साजिश!
Sun, 01 Nov 2026 10:39 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी/ फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी/ फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
फिरोजाबाद के नर्सिंग काॅलेज में पढ़ने वाली छात्रा की माैत पर बवाल हो गया। परिजन ने दफनाने के बाद शव कब्र से निकाल लिया। मैनपुरी से शव कार में रखकर फिरोजाबाद पहुंच गए। कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बाईपास जाम करने की कोशिश की। दिनभर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा माैत केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में शनिवार को पूरे दिन चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस-प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बेकाबू होने से रोकने पर रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस घटनाक्रम में एक तरफ जहां पुलिस ने सूझबूझ से शव को गांव भिजवाया वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट गेट पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बाईपास जाम करने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
Trending Videos
कब्र खोदकर परिजन ने निकाला शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव गांव भिजवाए जाने के बावजूद कलेक्ट्रेट पर परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ। चेकिंग को चकमा देकर पहुंचे मृतका के पिता, दोनों भाई, मामा और परिवार की महिलाओं के साथ नवजागृति कठेरिया धानुक समाज महासंघ के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई बार फिरोजाबाद-शिकोहाबाद बाईपास को जाम करने का प्रयास किया। बाईपास जाम करने की कोशिश के दौरान मौके पर तैनात रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, मटसैना थाना पुलिस, लाइनपार इंस्पेक्टर रमित आर्य और महिला थाना इंस्पेक्टर रीना चौधरी की टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने यातायात बाधित नहीं होने दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह हंगामा और धरना-प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा, जिससे पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
कार से शव लाने की सूचना पर वाहनों की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस का बूलगढ़ी कांड दोहराने की साजिश
छात्रा की मौत का मामला कानूनी लड़ाई के बजाय अचानक एक गंभीर कानून-व्यवस्था के संकट में बदल गया। परिजन को समाज की दुहाई देकर भड़काया गया और हाथरस के चर्चित बूलगढ़ी कांड जैसी स्थिति पैदा कर माहौल बिगाड़ने की गहरी साजिश रची गई। गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को पुलिस की मौजूदगी में छात्रा का शव दफना दिया गया था। पुलिस की खुफिया जांच में सामने आया है कि शुक्रवार तक मामला शांत था लेकिन शनिवार सुबह एकाएक घटनाक्रम बदल गया। आरोप है कि कुछ बाहरी लोगों और सामाजिक संगठन के लोगों ने पीड़ित परिवार को समाज के मान-सम्मान और न्याय न मिलने का डर दिखाकर कब्र से शव निकालने के लिए उकसाया। इस पर मृतका के भाई ने शव शुक्रवार रात को ही कब्र से बाहर निकाल लिया था।

माैके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद-मैनपुरी पुलिस का खुफिया तंत्र फेल
नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में शनिवार को मैनपुरी पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ। औंछा थाना क्षेत्र में कब्र से दफनाया गया शव निकालने और उसे फिरोजाबाद लाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश की भनक स्थानीय एलआईयू व पुलिस को नहीं लग सकी।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौदेबाज की चर्चा, ऑडियो भी वायरल
इस घटना में शुरुआत से सौदेबाजी की चर्चा रही है। शनिवार को एक ऑडियो भी पीड़ित परिवार की ओर से वायरल किया गया। इस ऑडियो में मटसैना इलाके की एक महिला नेत्री ने रिकॉर्ड किया है। इसमें वह किसी पुलिसकर्मी से बात कर रही है, जिसमें वह एक भाजपा नेता के जरिये पैसों के लेनदेन की बात कह रही है। पुलिसकर्मी की ओर से कहा जा रहा है कि उसे इससे कोई लेना-देना नहीं है। मामले में बताया जा रहा है कि ऑडियो में जिन रुपयों की बात हो रही है, वह दो लाख रुपये हैं। 29 अक्तूबर को कॉलेज प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की मदद के लिए यह रुपये दिए गए थे। इन रुपयों को पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने अपने पास रख लिया, जिससे की रुपये परिवार तक नहीं पहुंचे हैं। हालांकि इस ऑडियो की पुलिस स्तर से कोई पुष्टि नहीं की गई।