फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now talking to Pakistan with bullet

पाकिस्तान से अब हो गोली से बात

Tue, 20 Sep 2016 12:20 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 20 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now talking to Pakistan with bullet
पाकिस्तान से अब हो गोली से बात - फोटो : Amar Ujala
उड़ी में आतंकी हमले के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शिवसेना, भाजयुमो, छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी

उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा।  जगह-जगह नारेबाजी के साथ-साथ पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जता रहे हैं।
भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की घिनौनी हरकत से पूरी तरह वाकिफ है। डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होने की जरूरत है। पुतला दहन में रवि राजौरिया, संजू बघेल, अनुज यादव, मोनू गुर्जर, विकास तोमर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र मौजूद थे। शिवसेना के जिला प्रमुख पं. राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने हिमायूंपुर नाले की पुलिया पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर नारेबाजी की। नगर प्रमुख योगेश वर्मा ने कहा कि अब पाकिस्तान से बोली नहीं गोली से बात करनी चाहिए। उपनगर प्रमुख हरवेश राठौर ने कहा कि पाकिस्तान को मिटाना ही भारतीय सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर प्रिंस यादव, कन्हैया राठौर, अमरदीप यादव, मुरारीलाल राठौर, अमन राठौर, प्रमोद कुमार, सतेंद्र राठौर, सौदान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


एसआरके डिग्री कालेज, इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने आतंकवादी घटना के विरोध में जुलूस निकालकर पुतला दहन किया। छात्रसंघ सहसचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को भारतीय सेना पर हुए हमला का करारा जवाब देना चाहिए। छात्र नेता गगनदीप ने कहा कि भारतीय सेना हुए हमले का जवाब प्रधानमंत्री उसी की भाषा में दें। पुतला दहन में शिवम, भानुप्रताप सिंह, सुगम कुमार, जितेंद्र यादव, श्याम यादव, मोहित राठौर, गौरव, विनीता, मोनिका गुप्ता, प्रीती सिंह, अरुण वर्मा, कन्हैया मौजूद थे। डिवाइन कान्वेट स्कूल में बच्चों और शिक्षकों ने मोमबत्ती जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठोस कदम उठाए केंद्र सरकार
बार एसोसिएशन धर्मसिंह यादव की अध्यक्षता में बार हॉल में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। धर्मसिंह यादव ने कहा कि पठानकोट के बाद कश्मीर में पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत से 21 सैनिकों की शहादत हुई है। सैनिकों की शहादत बेहद चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को उदारता छोड़कर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। संचालन पंचम सिंह गुर्जर ने किया। शोकसभा में शिवप्रकाश जादौन, केके राजपूत, महेशचंद्र गुप्ता, रवी गुप्ता, सुरेशचंद्र शाहू, नूर मोहम्मद, शैलेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, मलिखान सिंह, कायम सिंह राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed