{"_id":"66e33d51b34fa5bec10c2314","slug":"now-agra-varanasi-vande-bharat-express-will-run-from-16th-september-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-133208-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अब 16 सितंबर से दौड़ेगी आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अब 16 सितंबर से दौड़ेगी आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
Fri, 13 Sep 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। बहु प्रतीक्षारत व प्रस्तावित सेमी बुलेट ट्रेन आगरा-वाराणसी वंदे भारत अब 15 से नहीं, 16 सितंबर से चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। साथ ही ट्रेन के 16 सितंबर से चलाए जाने की पूरी तैयारियां किए जाने के लिए आगरा, प्रयागराज व वाराणसी के रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर शाम चार बजे आगरा से वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। ताज नगरी को धर्म नगरी वारणसी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक वर्ष पूर्व आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को पिछली दिवाली पर चलाया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों से उक्त ट्रेन का संचालन नहीं हो सका था। अब एक बार फिर रेलवे ने इस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। सीपीटीएम बसंत कुमार शर्मा ने 3 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में आठ कोच वाली इस ट्रेन को स्टेशनों पर ठहराव व समय सारिणी जारी कर दी थी। लेकिन कब चलेगी इसकी तिथि जारी नहीं की थी।
रेल अधिकारियों ने बताया है कि आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को पहले 15 सितंबर से चलाया जाना था, लेकिन अब इसे 16 सितंबर से चलाए जाएगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर आगरा से इस ट्रेन को रवाना करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से टूंडला जंक्शन तक नई वंदे भारत में यात्रा करेंगे और टूंडला से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन को चलाने के लिए ट्रैक, मरम्मत, ट्रेन खड़े करने, संरक्षा व सुरक्षा आदि की पूरी तैयारी हो चुकी है। अगर मौसम खराब रहा तब ही संचालन आगे जाएगा। 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में दौड़ने वाली
शुभारंभ के बाद अगले दिन से चलेगी समय से ट्रेन
वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल तरीके से शाम चार बजे किया जाना है। जबकि आगरा से ट्रेन के चलने का समय सुबह छह बजे है। प्रधानमंत्री की व्यस्थता के चलते पहले दिन ट्रेन शाम चार बजे आगरा से चलेगी। उसके बाद पूर्व दिए समय के अनुसार ही आगरा से वाराणसी के बीच दौड़ेगी।
विज्ञापन
आगरा-वाराणसी वंदे भारत को पहले अब 16 सितंबर से चलेगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल इस ट्रेन को आगरा से शाम करीब चार बजे रवाना करेंगे। उसके बाद निर्धारित समय से ट्रेन को चलाया जाएगा।
शशिकांत त्रिपाठी
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज