फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   notorious thief was arrested in police encounter in firozabad

UP: कुख्यात चोर से पुलिस की मुठभेड़...पैर में गोली लगने से घायल, दर्ज हैं 20 मुकदमे; साथी हुए फरार

Sun, 14 Dec 2025 11:12 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस की चोरों के गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक कुख्यात चोर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी पर 20  मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
notorious thief was arrested in police encounter in firozabad
मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार रात बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चोर शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल हुए इस अपराधी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद हुई है। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार 2 दिसंबर को हुई ई-रिक्शा चोरी के संबंध में थाना उत्तर में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शिवा उर्फ भूरा का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की ई-रिक्शा बेचने की फिराक में बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरा देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय निवासी अवागढ़, एटा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरुद्ध एटा, आगरा, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गौतमबुद्ध नगर और कासगंज सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमला जैसे 20 संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम अब फरार हुए अन्य दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed