फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notorious Thief Arjun aka Putla with 24 Cases Arrested in Sirsaganj Police Encounter

Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में 2 दर्जन मुकदमों वाला शातिर चोर 'अर्जुन उर्फ पुतला' गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

Fri, 28 Nov 2025 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 10:33 AM IST
सार

शातिर अपराधियों की धर पकड़ और उत्तर प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत सिरसागंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
Notorious Thief Arjun aka Putla with 24 Cases Arrested in Sirsaganj Police Encounter
पुलिस गिरफ्त में शातिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय शातिर चोर अर्जुन उर्फ पुतला को गिरफ्तार किया है। अर्जुन उर्फ पुतला कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में लगभग दो दर्जन (24) मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई 27 नवंबर की रात को थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा की गई। थाना सिरसागंज पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित चल रहे इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा NH-2 हाइवे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सराय शेख की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। संदिग्ध ने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन





एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया घायल अभियुक्त की पहचान मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी अर्जुन उर्फ पुतला पुत्र जाहर सिंह के रूप में हुई है। अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा तथा 2 खोखा कारतूस 315 बोर,चोरी की 01 मोटरसाइकिल, चोरी के 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए है। अर्जुन उर्फ पुतला एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरुद्ध मैनपुरी और एटा सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित 20 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed