फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notice to 60 colonizers making illegal colonies

अवैध कॉलोनी बनाने वाले 60 कॉलोनाइजरों को नोटिस

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 60 colonizers making illegal colonies
फिरोजाबाद। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैधानिक रूप से प्लाटिंग करने वालों और नियमों को ताक पर रख कर कॉलोनी विकसित करने में जुटे कॉलोनाइजरों पर विप्रा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में चिहिंत किए करीब 60 कॉलोनाइजरों व प्लॉट स्वामियों को विप्रा की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान एरिया में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से कॉलोनी बनाने, मनमाने तरीके से प्लॉट काटने वाले जिला प्रशासन पर निशाने पर हैं। नई आबादी क्षेत्रों में समय-समय पर फैलने वाली संक्रामक बीमारी से सतर्क विप्रा ने इन अवैध कॉलोनियों को विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों व प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विप्रा सचिव के अनुसार हाल ही चिहिंत करीब 60 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने व विधिक रूप से मानचित्र पास नहीं कराने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में सर्वाधिक अवैध कॉलोनी
रसीदपुर कनेंटा, ककरऊ कोठी, दौलतपुर, बैंदी से लेकर उसायनी तक एवं दबरई के आसपास कई जगहों पर अवैध प्लाटिंग की स्थिति है। वहीं विप्रा की ओर से हाल ही चिहिंत रसीदपुर कनेंटा, पापुलर रेजीडेंसी टूंडला, श्रीकृष्ण सहकारी समिति, बसई, लाइनपार एवं ककरऊ कोठी के समीप कॉलोनी बनाने वालों को नोटिस जारी किए हैं।

अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई होगी। अवैध कॉलोनी व प्लाटिंग करने वाले 60 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। मानचित्र स्वीकृति बगैर कॉलोनी बनाने इन सभी पर कार्रवाई होगी।
गुलशन कुमार, सचिव शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed