{"_id":"e8e49fc4dbfb976abc1018cd4ec7b5e2","slug":"notice-more-than-six-contractors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से अधिक ठेकेदारों को नोटिस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से अधिक ठेकेदारों को नोटिस दिए
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद में गुणवत्ताविहीन सड़क, नाली, खड़ंजा व पंप हाउस का निर्माण करना ठेकेदारों को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने आधा दर्जन ठेकेदारों को नोटिस जारी किया वहीं तीन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी।
पालिका बोर्ड में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल डीएम द्वारा कराई गई जांच में सामने आ गई थी। 18 दिसंबर को डीएम विजय किरन आनंद ने स्वयं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी थी। ठेकेदार शैलेंद्र कुमार द्वारा 49.59 लाख से 19 पंप हाउस का निर्माण कार्य किया गया, जिसमें 11 पंप हाउस मानक पर खरे नहीं उतरे।
विकास खंड फीरोजाबाद मुख्यालय, डा. डीके गुप्ता के सामने पार्क में, सुहागनगर में स्वतंत्रता सेनानी वाले पार्क, प्राथमिक विद्यालय रहना, ककरऊ कोठी निरीक्षण भवन, अंबेडकर पार्क नगला पीपरिया सैलई, नगला पीपरिया बघेल बगीची, नगला गूलरिया सैलई, नूरनगर रामगढ़ थाने के पास, छारबाग बेनीराम की ठार, मायापुरी टंकी पर निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर नगर आयुक्त द्वारा ठेकेदार को 10 दिन में मानक व गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूर्ण न करने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा रामकिशन यादव द्वारा रहना नई आबादी में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण, सम्मन सिंह द्वारा मथुरा नगर रोड से भीकम सिंह यादव के मकान तक घटिया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। उमाशंकर यादव को नगला भाऊ में इंटरलाकिंग, हरिओम यादव को हिमायूंपुर में प्राइमरी पाठशाला वाली गली में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण में शिकायत पर सात दिन में मानक के अनुरूप कार्य न करने पर कार्रवाई को कहा है। अन्य ठेकेदारों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।