फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NOTICE

टैक्स जमा न करने पर कारखानों के बाहर नोटिस चस्पा

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
NOTICE
टैक्स जमा न करने पर कारखानों के बाहर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

- उपनगर आयुक्त बोले, एक सप्ताह का है समय, न भरने पर कुर्क होगी संपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कारखानों के बाहर नोटिस चस्पा करा दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई से उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया है।
औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ क्षेत्र में संचालित करीब 49 कारखानेदारों द्वारा अप्रैल 2014 से नगर निगम को हाउस व वाटर टैक्स जमा नहीं किया है। वर्तमान में इन पर करीब 5.52 करोड़ रुपये बकाया है। नगर निगम के अफसरों ने टैक्स जमा कराने के लिए कई बार उद्योगपतियों से वार्ता की। बैठकों में भी मामला उठा। पर, हल नहीं निकला। अब नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कारखानों के बाहर नोटिस चस्पा करा दिए। उप नगर आयुक्त संतोष यादव ने बताया कि टैक्स जमा न करने वाली करीब 49 इकाइयों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि यह लोग टैक्स जमा नहीं करते है तो संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-32
18 को नगर आयुक्त से मिलेंगे कारखानेदार
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा बकाए गृहकर और जलकर की वसूली के लिए औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में संचालित इकाइयों के बाहर नोटिस चस्पा होने के बाद बृहस्पतिवार को द इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव सोसायटी की बैठक हुई। इसमें नगर निगम के सख्त रुख को देखते हुए तय हुआ कि एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को नगर आयुक्त से भेंट करेगा। बैठक में यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष बिन्नी मित्तल, संजय जैन घंटू,संजय जीटी, राष्ट्रदीप सिंह, विजय जैन राजा, पुनीत मित्तल और संजय जैन बल्ले आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed