{"_id":"5fd268908ebc3e3b5e13ac0c","slug":"notice-firozabad-news-agr471437766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदकों को सूचना देने में आनाकानी कर रहे सात पंचायत सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदकों को सूचना देने में आनाकानी कर रहे सात पंचायत सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गईं सूचनाएं आवेदकों को उपलब्ध नहीं कराने एवं सूचना प्रेषण की कार्रवाई संबंधी सीडीओ के निर्देशों की अवहेलना करने पर जिले के दो ब्लॉकों में तैनात सात पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सूचना का अधिकार 2005 के तहत आम जन और संस्थाओं द्वारा मांगे जाने वाली ग्राम विकास कार्यों से जुड़ीं सूचनाएं आवेदकों को उपलब्ध कराने में ग्राम पंचायत स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। इसी तरह के अलग-अलग कई मामलों में फिरोजाबाद और एका ब्लॉक में तैनात सात पंचायत सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि सभी सात पंचायत सचिवों द्वारा कई माह से आवेदकों को मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर सीडीओ नेहा जैन ने विगत दो दिसंबर 2020 को सभी को विकास भवन उपस्थित होकर आवेदकों को सूचना प्रेषण संबंधी कार्यपूर्ति के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
हालांकि इन्होंने नियत तिथि पर भी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराईं। इस पर फिरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसई मुहम्मदपुर के जितेंद्र कुमार, खरसुली के पंचायत सचिव रामेंद्र यादव, आलमपुर कनैटा के दीपक यादव एवं चंद्रवार के मुकेश यादव के अतिरिक्त ब्लॉक एका की पंचायत परियर में तैनात विनय कुमार एवं फतेहपुर कर्खा के पंचायत सचिव अभयदीप को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने सभी को दो दिन में आवेदकों द्वारा मांगी गई सूचनाएं प्रेषित करने की सख्त हिदायत दी गई है अन्यथा की स्थिति में राज्य सूचना आयोग द्वारा निर्धारित कार्रवाई अथवा आर्थिक दंड निर्धारण की चेतावनी दी गई है।