फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notbandi March candles removed from the dead tributes

नोटबंदी से मृतकों को कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notbandi March candles removed from the dead tributes
कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला।
 नोटबंदी के कारण मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च बाजे वाली गली से प्रारंभ होकर शास्त्री मार्केट पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शहर महासचिव सुबूर अली ने कहा कि नोटबंदी के कारण गरीब आदमी परेशान हैं। बैंकों और एटीएम की कतार में लोगों की जान जा रही है। शहर सचिव आमिर अली ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि नोटबंदी से मृत रे लोगों का क्या कसूर था? नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि आज का दिन काला दिवस के रूप में जाना जाएगा। आठ नवंबर को प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी, जिससे गरीबों की जान जा रही है। नोटबंदी में मृत लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 15-15 लाख की सहायता दी जाए। मार्च में दिलशाद, इमरान कुरैशी, रीना खान, डा. जयप्रकाश, अजय, आमिर, इमरान खान, जीशान खान, नासिर, जावेद, हारुन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed