फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notbandi filled traders shout in protest

नोटबंदी के विरोध में व्यापारियों ने भरी हुंकार

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Notbandi filled traders shout in protest
नोटबंदी के विरोध में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर की अध्यक्षता में सोमवार को नोटबंदी के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम एसडीएम मुख्यालय को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि व्यापारी नोटबंदी का व्यापारी स्वागत करते हैं लेकिन क्रियान्वयन में खामियों के चलते प्रदेश का उद्योग एवं व्यापार बंदी के कगार पर है। प्रवीन निबोरिया ने कहा कि बैंकों से निकासी की सीमा समाप्त होनी चाहिए। बैंकों में 500 के नोट की आपूर्ति बढ़ाई जाए। साइबर अपराधों के निस्तारण के लिए सख्त कानून बनाया जाए। चालू खाते में जमा कराए गए 15 लाख तक आयकर विभाग कोई पूछताछ न करे। मुनव्वर खान ने कहा कि कैशलेस की व्यवस्था जबरदस्ती न थोपी जाए। बैंक में लाइन में मृत हुए लोगों के परिवारीजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। धरने में जसंत कुमार गुप्ता, रमाकांत बजाज, रतन प्रकाश गुप्ता, ओमकार वर्मा, अमित गुप्ता, जावेद कुरैशी, अखिलेश गुप्ता, केके जाटव, विपिन शिवहरे, रमाशंकर गुप्ता, अशोक गुप्ता, देवेंद्र पालीवाल, कोमल सिंह, वीरेंद्र जैन, रामप्रकाश यादव, अखिलेश, कृष्ण गोपाल गुप्ता, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed