फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Not paying the workers of MNREGA scheme cost the BDO

मनरेगा योजना के श्रमिकों को भुगतान नहीं करना बीडीओ को पड़़ा महंगा

Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Not paying the workers of MNREGA scheme cost the BDO
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले श्रमिकों का भुगतान करने में लापरवाही बरतने वाले चार बीडीओ को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस थमाया है। तीन लेखाकारों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के साथ कंप्यूटर सहायक एवं लेखा सहायक को जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की मॉनीटरिंग शासन स्तर से लगातार की जा रही है। लगातार निर्देशों के बाद भी ब्लाकों में लापरवाही बरती जा रही है। सीडीओ ने इसके तहत भुगतान में देरी करने वाले खंड विकास अधिकारी एका एवं जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, बीडीओ जसराना रजत कुमार कुशवाह, बीडीओ हाथवंत प्रेमपाल सिंह, बीडीओ शिकोहाबाद एवं भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ डा. योगेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन

ब्लाकों में तैनात लेखाकार की लापरवाही मानते हुए एका एवं हाथवंत ब्लाक में तैनात रामपाल सिंह, जसराना ब्लाक के सुखदेव एवं शिकोहाबाद ब्लाक में तैनात, दलवीर सिंह को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी है। इसके साथ ही पवन कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर एका, धर्मेंद्र कुमार लेखा सहायक एका, हेमंत सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर जसराना, राजेश भारतीय लेखा सहायक हाथवंत, नंद किशोर लेखा सहायक शिकोहाबाद को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed