{"_id":"6460eb367f6ddf9d13011485","slug":"nominations-will-be-filed-for-the-election-of-bar-association-from-today-firozabad-news-c-25-1-157441-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बार एसोसिएशन के चुनाव को आज से दाखिल होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बार एसोसिएशन के चुनाव को आज से दाखिल होंगे नामांकन
Sun, 14 May 2023 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 May 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव को आज से दाखिल होंगे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कराने को डीजीसी सिविल प्रभात कुमार नगीना को संयोजक व यतीश कुमार यादव व राजेंद्र प्रसाद शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 15 एवं 16 मई को नामांकन दाखिल होंगे।
बार एसोसिशन के अध्यक्ष पद के लिए रामनाथ यादव, महेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, धर्मेन्द्रपाल सिंह, रमेश चन्द्र गुप्ता, पंचम सिंह गुर्जर, जयप्रकाश यादव (जेपी) तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, सुंदर सिंह यादव, रघुराज सिंह यादव व हरीशंकर ने नामांकन खरीद हैं। महासचिव पद के लिए रवींद्र यादव, धर्मेंद्र यादव (वीटू), विमल बाबू, कृष्ण कुमार सिंह चौहान, राजेश कुमार यादव, संजय बाबू ,कोषाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार जादौन व कृष्ण कुमार राजपूत व कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु धर्मेंद्र कुमार व सहसचिव हेतु सुभाष चंद्र राजपूत ने नामांकन पत्र खरीदे। चुनाव कमेटी के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री 16 मई तक पुस्तकालय हाल में की जाएगी। नामांकन 15 एवं 16 मई को दाखिल होंगें। 17 मई को नामांकन पत्रों की जांच व 18 को नाम वापसी के साथ 26 मई को मतदान के साथ ही मतगणना कराते हुए परिणाम घोषित किया जाएगा।