{"_id":"63a0a9547d55883558683117","slug":"noida-defeated-tundla-to-enter-the-quarterfinals-firozabad-news-agr5573555154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला को हरा नोयडा ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला को हरा नोयडा ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
टूंडला के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर के रेलवे एरिया स्पोर्ट ग्राउंड में चल रहे स्वर्गीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नोएडा फाइटर और टूंडला के फ्यूटर एकेडमी के मध्य मैच खेला गया। नोएडा के बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी से चलते 18 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर टूंडला को पांच विकेट से हराते हुए क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच का टॉस नोएडा फाइटर के कप्तान निखिल ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी टूंडला की फ्यूचर एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 19 ओवरों में ही अपने सभी विकेट खोकर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज अमन में 29, विजेंद्र ने 26 और आर्यन ने 22 रन बनाए नोएडा फाइटर के खिलाड़ियों की सधी हुई गेंदबाजी से खेल मैदान में रोमांच भर दिया। गेंदबाज नरेंद्र ने तीन, वसीम खान ने दो, बबलू राजपूत ने दो विकेट लिए।
टूंडला की फ्यूचर एकेडमी के 121 रनों के जवाब में खेलने उतरी नोएडा फाइटर ने 18 ओवरों में लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज अमित राठौर ने 26, अभिषेक ने 15, वरुण सोलंकी ने 37 रन व नीरज ने 17 रन बनाए। फ्यूचर एकेडमी के राहुल यादव ने एक, हर्ष ने एक, आर्यन एक, देश दीपक व तनिष ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच वरुन सोलंकी को सर्वाधिक रन बनाने पर योगी पंडित द्वारा दिया गया। इस दौरान जावेद अली, करुआ, दीपा सैनी, अनु पंडित, विवेक चौधरी, सचिन दिवाकर, मनोज परमार उपस्थित रहे। मंगलवार को रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच इटावा और अलीगढ़ के मध्य तथा दूसरा क्वाटर फाइनल मैच आगरा और नोएडा के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक देवेंद्र दीक्षित कप्तान ने दी है।