{"_id":"6a42bee9881271f9540ba09a","slug":"no-trace-found-of-the-boy-who-drowned-in-the-town-search-continues-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-178396-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर में डूबे बालक का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर में डूबे बालक का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
Tue, 30 Jun 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
जसराना। अपने साथियों के साथ खड़ीत नहर पुल के पास लकड़ी बीनने गया बालक नहाते समय नहर में रविवार को डूब गया। नहर में डूबे बालक की दूसरे दिन भी नहर में तलाश होती रही। सोमवार को पीएसी के गोताखोर स्टीमर लेकर पहुंचे और पूरे दिन ग्रामीणों की मदद से तलाशने का कार्य किया लेकिन देर सायं तक बच्चे का सुराग नहीं लगा। बच्चे के नहीं मिलने पर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
गांव मकरओ निवासी धर्मजीत का सात वर्षीय बेटा रितिक अपने दोस्तों के साथ लकड़ी बीनने के लिए खड़ीत नहर की तरफ गया था। लकड़ी बीनने के दौरान रितिक और उसके दोस्त नहर के पास पहुंच गए। वहां गर्मी से राहत पाने के लिए रितिक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने लगा। इस दौरान अचानक रितिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रितिक को डूबता देख उसके साथ मौजूद अन्य दोस्त घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। रविवार को भी तलाश के बाद सोमवार को पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंचे। स्टीमर एवं अन्य संसाधनों से बालक की तलाश की। लेकिन देर सायं तक बच्चे का पता नहीं लगने पर परिजन काफी परेशान दिखाई दिए। संवाद