फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No respite from heat, mercury remained at 41 degrees

Firozabad News: गर्मी से राहत नहीं, पारा 41 डिग्री रहा

Sat, 25 May 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
No respite from heat, mercury remained at 41 degrees
गर्मी से राहत नहीं, पारा 41 डिग्री रहा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मौसम में नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस भरी गर्मी लोगों के लिए चुनौती बन गई है। घर के बाहर राहत है और न घर के भीतर। कूलर और पंखे भी उमस से राहत देने में नाकामयाब हैं। दोपहर में तो एसी की भी दगा दे रही है। वहीं मौसम विभाग में लू को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया है।

मई में गर्मी ने इस बार जमकर परीक्षा ली है। पहले शुरूआती सप्ताह में लू चली तो पिछले पांच दिनों से उमस भरी गर्मी हलकान किए हुए हैं। गर्मी के साथ उमस होने से बेचैनी अधिक रहती है। हालत यह है कुछ देर की राहत के लिए सुबह तीन बजे से लोग सड़क पर निकलते हैं। वहीं पार्कों पर भी भीड़ सुबह चार बजे से होती है। छोटे बच्चे इस समय गर्मी से अधिक परेशान हैं। शुक्रवार को सुबह से ही भीषण उमस पड़ी और तापमान 41 डिग्री रहा। जो औसत से दो डिग्री कम रहा। लेकिन नमी का प्रतिशत 60 फीसदी रहा, जिस कारण उमस का पूरे दिन घेरा बना रहा। इसी कारण न्यूनतम तापमान भी औसत से एक डिग्री अधिक होकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में भी उमस होने से लोगों को सुकून की नींद नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञ सुभाषचंद्र ने बताया कि नमी का प्रतिशत अगले दो दिन में कम होगा और हीट वेव चलेगी। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed