{"_id":"57fd40394f1c1b675228fbe3","slug":"no-registration-website-open-smart-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुली स्मार्ट फोन पंजीकरण की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं खुली स्मार्ट फोन पंजीकरण की वेबसाइट
अमर उजाला
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
नहीं खुली स्मार्ट फोन पंजीकरण की वेबसाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर गरीब, किसान, नौजवान के हाथ में स्मार्ट फोन मिलेगा...’ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह नारा सुनकर लोग वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने जुट गए। काफी मशक्कत की लेनिक वेबसाइट को इंटरनेट की 4-जी स्पीड भी नहीं खोल सकी। सोशल मीडिया पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘समाजवादी स्मार्ट फोन योजना’ का प्रचार-प्रसार खूब हुआ लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने से लोगों को निराशा हुई।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को निशुल्क स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ कर दिया। योजना में पंजीकरण करा मोबाइल लेने का सपना देख रहे लोगों को वेबसाइट ने जमकर छकाया। लोग घंटों तक वेबसाइट को खोलने में लगे रहे। एक-दूसरे से बुकिंग करने का तरीका पूछा लेकिन पंजीकरण का विकल्प आने के बाद वेबसाइट सर्वर फेल बताने लगा।
- मैने सुबह ही वेबसाइट खोली। दोपहर एक घंटे तक प्रयास किया लेकिन वेबसाइट खुलती है लेकिन पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करने पर सर्वर बंद हो जाता है। बुकिं ग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार
- स्मार्ट फोन बुकिंग के लिए वेबसाइट पहले मोबाइल पर खोली। नहीं खुली तो कंप्यूटर सेंटर से जानकारी ली। वहां बताया कि वेबसाइट खुल नहीं रही है। काफी देर तक प्रयास करने पर वेबसाइट नहीं खुली तो बंद कर दिया।
दीपक जैन
- मैने सुबह समाचार पत्रों में देखा कि सरकार निशुल्क स्मार्ट फोन दे रही है। वेबसाइट खोली तो खुली नहीं। फिर मिलने वालों से पूछा कि उन्होंने बुक किया मोबाइल लेकिन सभी ने बताया कि वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं शुरू हुए।