फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No change in reservation of mayor, chairman and councillor, councilor

Firozabad News: मेयर, चेयरमैन एवं पार्षद, सभासद के आरक्षण में बदलाव नहीं

Mon, 10 Apr 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
No change in reservation of mayor, chairman and councillor, councilor
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव के आरक्षण में अब कोई बदलाव नहीं होगा। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के बाद घोषित आरक्षण के आधार पर मेयर,पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद व सभासद पद के चुनाव होंगे। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ राजनैतिक दलों में बदले हुए आरक्षण के हिसाब से दावेदारी करनी प्रारंभ कर दी है। सपा में संगठन में फेरबदल हो जाने के बाद नए अध्यक्ष के पास आवेदन आना शुरू हो गए हैं। ताकि प्रत्याशी बनने में कोई लापरवाही नहीं होने पाए।
विज्ञापन



फिरोजाबाद नगर निगम,तीन नगर पालिका एवं चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष के साथ-साथ 196 वार्डों के पार्षद एवं सभासद के चुनाव कराने की लगभग सभी तैयारी पूर्ण हो गई है। आरक्षण में आई 34 आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शुक्रवार की शाम शासन को भेज दी थी। इससे स्पष्ट हो गया है कि वार्डों के आरक्षण में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। आरक्षण सूची जो हाल में जारी की गई है उसी के अनुरूप चुनाव कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने बदले आरक्षण के अनुरूप ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं राजनीतिक दलों में चुनाव को लेकर हलचल पूरी तरह से तेज हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्तासीन भाजपा के साथ-साथ सपा,बसपा व कांग्रेस में भी टिकट के दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। क्योंकि पार्षद एवं सभासद का चुनाव लड़ने वाले अधिकांश संभावित उम्मीदवार सत्ताधारी दल भाजपा को वरीयता प्रदान कर रहे है। इसके साथ सपा में संगठन में फेरबदल हो जाने के कारण जो आवेदन पहले कर दिए थे उनको नए सिरे से फिर आवेदन करना होगा। हालांकि पार्टी कार्यालय में पूरा ब्योरा पहले से फीड है। बसपा पिछड़ा वर्ग से उम्मीदवार तलाश करके उतारने के मूड में है। कांग्रेस पार्टी में भी पार्षद पद के साथ मेयर,सभासद एवं चेयरमैन पद के उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed