{"_id":"657c39dcd6ac0f3040064735","slug":"no-cattle-will-be-seen-on-the-streets-after-31st-december-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-12600-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 31 दिसंबर को बाद कोई गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 31 दिसंबर को बाद कोई गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देगा
Fri, 15 Dec 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
-31 दिसंबर को बाद कोई गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देगा
- प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री ने कहा, 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
- यदि कोई किसान गोवंश को छोड़ेगा तो उसका चिह्नांकन करके की जाएगी सख्त कार्रवाई
- कब्जा की गई वक्फ संपत्तियों की जांच कराके कराया जाएगा खाली, गोचर भूमि पर उगाया जाएगा चारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास एवं वक्फ बोर्ड के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर के बाद कोई भी गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देगा। यदि कोई पशुपालक पशुओं को छोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वक्फ की संपत्तियों में जहां कब्जे हैं वहां पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पशुधन मंत्री शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान की आय दोगुना किए जाने को खेती से ही नहीं बल्कि पशुपालन भी करना होगा। प्रदेश सरकार की ओर से भैंस, मुर्गी, सूअर, बकरी आदि के पालन योजना के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है। 15 प्रतिशत धनराशि आवेदक को खर्च करनी होगी जबकि 35 प्रतिशत ब्याज बैंक की ओर से दी जाएगी।
उन्होंने कहा निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए छह विभागों की टीम काम कर रही है। 31 दिसंबर के बाद कोई गोवंश बाहर घूमता दिखाई नहीं देगा। क्योंकि एक नवंबर से 31 दिसंबर तक गोवंश को गोशाला में भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ब्लाकवार टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। 5 दिसंबर तक प्रदेश में 13 लाख से अधिक गोवंश को गोशालाओं में 31 दिसंबर के बाद कोई भी गोवंश किसानों को खेतों एवं गलियों में दिखाई देगा। पशुगणना करा ली है पशुओं के कानों में एयरटैग लगा दिए हैं यदि कोई गोवंश को छोड़ेगा तो उनका ग्राम चौकीदारों,पंचायत सचिवों एवं अन्य माध्यम से जांच कराके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराके उसमें गोचर बनाने का काम किया जाएगा। ताकि चारागाह स्थल पर हरा चारे की बुवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम डा. उज्जवल कुमार,एसएसपी आशीष तिवारी, पीडी प्रदीप पांडेय एवं डीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अफसर शामिल थे।