{"_id":"62129275433a6865ba63f9d3","slug":"nirvana-festival-of-lord-padmaprabhu-celebrated-with-pomp-firozabad-news-agr524858994","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पद्मप्रभु का निर्वाण महोत्सव मना धूमधाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पद्मप्रभु का निर्वाण महोत्सव मना धूमधाम से
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी में आचार्य विवेक सागर के ससंघ के सानिध्य में भगवान पद्मप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में आचार्य सुरत्न सागर मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया गया।
नित्य अभिषेक पूजन के पश्चात पुरुषों ने इंद्रों के वेश में भगवान के सम्मुख लाडू चढ़ाया। आचार्य सुरत्न सागर ने कहा कि निर्वाण महोत्सव उन महापुरुषों का मनाया जाता है, जिन्होंने अपनी पांचों इंद्रियों को अपने वश में करके जन्म और मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली हो।
नगर के प्रमुख मंदिर चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, महावीर जिनालाय, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विभव नगर, शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रसूलपुर सहित नगर के सभी जैन मंदिरों में यह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डेविड जैन, राजेश जैन, पूतीलाल जैन, नीटू जैन, राहुल जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक, प्रवीण जैन, प्रफ्फुलित जैन, मुकेश जैन, आकाश जैन, सचिन जैन, रजत जैन, दीपक जैन, सुनील जैन, संजय जैन, सुरेश जैन, आलोक जैन आदि उपस्थित रहे।