{"_id":"68d3f5d20ea78437f009b597","slug":"nine-months-later-the-construction-of-the-service-road-remains-incomplete-and-instructions-for-an-fir-against-the-contractor-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-156875-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नौ माह बाद भी सर्विस रोड निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नौ माह बाद भी सर्विस रोड निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश
Wed, 24 Sep 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
नगला भाऊ से अग्रवाल टाॅवर तक अधूरा पड़ा सर्विस रोड और खुले मैनहाॅल
नगला भाऊ से अग्रवाल टॉवर तक सर्विस रोड नवीनीकरण में लापरवाही बरत रही इंदौर की संस्था
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चिन्हित सड़क पर समय से कार्य पूर्ण नहीं कराने वाली इंदौर की एक फर्म पर धरोहर राशि जब्त करने एवं एफआईआर की तैयारी है। उद्यमी संगठन की शिकायत एवं कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं होने पर नगर आयुक्त ने एक्सईएन को कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड संख्या 25 में नगला भाऊ से अग्रवाल टॉवर तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम(एन-कैप) के तहत करीब 450 मीटर लंबी सर्विस रोड का नवीनीकरण एवं नाले के चैंबरों पर कंक्रीट के स्लैप रखवाने का काम बीते मार्च में शुरू किया गया।करीब 2.89 करोड़ की लागत से सर्विस रोड नवीनीकरण का जिम्मा इंदौर की फर्म मैसर्स देवकली इन्फ्राटेक लिमिटेड को दिया गया। फर्म को तीन माह में कार्य पूर्ति के निर्देश भी दिए। लेकिन यह काम अभी तक अधूरा है। बीते दिन जिला उद्योग बंधु एवं समाधान दिवस में इस आशय की शिकायत उद्यमी संगठन की ओर से जिलाधिकारी को भी दर्ज कराई गई।
वहीं फर्म द्वारा लगातार की जा रही लापरवाही पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था मैसर्स देवकली इन्फ्राटेक लिमिटेड एक सप्ताह में काम पूरा कराने अन्यथा संस्था के संचालक रनवीर सिंह आदि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने व धरोहर राशि जब्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है,सर्विस रोड-
नगर भाऊ से अग्रवाल टॉवर तक पुराने हाईवे का सर्विस रोड आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सर्विस रोड के संपर्क मार्गों पर शहर की प्रमुख कांच इकाइयां, ट्रांसपोर्ट कंपनी और रियाशी अपार्टमेंट है।ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि खुले मैनहोल लोडिंग वाहनों के लिए हादसा का कारण बने हैं।
सर्विस रोड निर्माण को नामित कार्यदायी संस्था द्वारा सर्विस रोड निर्माण में लापरवाही की जा रही है। संस्था की धरोहर राशि जब्त कर निगम अब खुद के बलबूते सर्विस रोड निर्माण पूरा कराएगा। निर्माण विभाग को मैसर्स देवकली इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
- ऋषिराज, नगर आयुक्त