फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nine-hour power cuts in the city

नौ घंटे गुल रही शहर में बिजली

Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nine-hour power cuts in the city
नौ घंटे गुल रही शहर में बिजली - फोटो : अमर उजाला
बिजली घर का केबिल बर्स्ट होने और हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से शहर में शनिवार को नौ घंटे बिजली गुल रही। सुबह पांच बजे से दिनभर आपूर्ति ठप रहने से भीषण गर्मी और उमस से से लोग बिलबिला उठे। वहीं कस्बाईयों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए।  
विज्ञापन

विद्युत विभाग को हाईटेक करने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी एक फाल्ट ठीक करने में विभागीय अभियंताओं को पसीना आ जाता है। ऐसे ही फाल्ट के कारण शनिवार को फीरोजाबाद में नौ घंटे बिजली गुल रही। सुबह पांच बजे लाइन आए फाल्ट को ठीक करने में पूरा दिन बीत गया। इस दौरान भी शाम खबर लिखे जाने तक बाईपास फीडर की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। इधर, दिनभर बिजली नहीं आने से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। पानी की भी समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। घर, दुकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे इनर्वटर भी जबाव दे गए। इस कारण दिनभर सरकारी, प्राइवेट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जनरेटर चलाने पड़े। उल्लेखनीय है कि लाइन में आए ऐसे ही एक फाल्ट के कारण बृहस्पतिवार को भी कई मोहल्लों में 20 घंटे तक सप्लाई बाधित थी।
विज्ञापन

इनसेट
शटडाउन देकर चले गए एसएसओ, अफसर अनजान
एसएन बिजलीघर के बोधाश्रम रोड पर कार्य करने के लिए एक ठेकेदार ने सुबह 10 बजे एसएसओ से शटडाउन ले लिया। इसके बाद एसएसओ ड्यूटी से चले गए। शटडाउन की इंट्री रजिस्टर में नहीं की गई। एसडीओ, जेई को भी इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया। वहीं रोस्टर मुताबिक अपराह्न डेढ़ बजे आने वाली बिजली जब चार बजे तक नहीं आई, तो लोगों ने उपकेंद्र में संपर्क किया, तो उन्हें बाईपास फीडर के शटडाउन की जानकारी हुई। रजिस्टर में शट डाउन दर्ज नहीं किया जाना बड़ी लापरवाही थी। इससे बड़ा हादसा भी संभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जनप्रतिनिधियों की खामोशी से लोगों में गुस्सा
भीषण गर्मी के मौसम में पूरे जनपद में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर उपकेंद्र का घेराव, प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका लोगों में आक्रोश है।

इनसेट
 एसएनएम बिजली घर की केबिल बर्स्ट होने पर शनिवार को नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद नैनी ग्लास के समीप हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया।  33 हजार के तार भी टूट गई। केबिल बदलने और हाईटेंशन लाइन के तार जुड़वाने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
सचिन गुप्ता, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed