{"_id":"61b63eb9ae21ba230f6aa648","slug":"nine-gamblers-arrested-rs-59-thousand-recovered-firozabad-news-agr517665663","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुआरी गिरफ्तार, 59 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जुआरी गिरफ्तार, 59 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
नौ जुआरी गिरफ्तार, 59 हजार रुपये बरामद
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार रात नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के पास से पुलिस ने 59 हजार रुपये बरामद किए। वहीं दो जुआरी मौके से भागने में सफल रहे।
रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि मोहल्ला ठारपूटा निवासी रवि यादव के प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो भाग गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मुकेश जाटव निवासी उत्तम नगर सैलई, शिव कुमार निवासी रैना नई आबादी, रामनरेश निवासी कपावली नारखी, सतीश निवासी अब्बासनगर, जितेंद्र बघेल निवासी बघेल कॉलोनी, रोहित कुमार निवासी नगला सराय नगला सिंधी, ब्रजेश कुमार निवासी ढकपुरा थाना मटसेना, पंकज वाल्मीकि निवासी टापाकला मायापुरी उत्तर, संजय कुशवाहा निवासी बघेल कॉलोनी बताए हैं। कार्रवाई के दौरान रवि यादव ठारपूटा व विवेक गुर्जर निवासी पान सहाय उत्तर फरार हो गए।