{"_id":"670984e46facfe747e05ded4","slug":"neza-touched-high-tension-wire-two-brothers-became-unconscious-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-135163-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईटेंशन तार से टच हुआ नेजा, दो भाई हुए अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईटेंशन तार से टच हुआ नेजा, दो भाई हुए अचेत
Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर में एक परिवार बैडबाजे के साथ नेजा चढ़ाने के लिए शिकोहाबाद जा रहे थे। नेजा सजाने के बाद जब उसे सीधा किया। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन को नेजा छू गया। इससे तेज आवाज के साथ फॉल्ट हो गया और परिवार के दो युवक लोग करंट लगने से बेहोश होकर गिर गए। परिजन उनका उपचार कराया। जिनकी हालत में सुधार है। ग्राम मौढ़ा नई आबादी निवासी सुभाष राठौर नवमी के दिन नेजा चढ़ाने के लिए शिकोहाबाद बालाजी मंदिर के साथ दूसरा नेजा अपने गांव अहमद पुर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। नेजा सजाने और पूजा के बाद परिवार के लोगों ने अकलपुर रोड पर स्थित मंदिर के पास उसे सीधा किया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से नेजा छु गया। तभी तेज आवाज के साथ फॉल्ट हुआ और दो भाई अनुज (21) एवं रोमी (14) को तेज करंट लग गया। दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
ट्रैक्टर में रखे गड्डे में आग लग गई। तत्काल दोनों को उपचार को ले जाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि नेजा हाईटेंशन लाइन से टच होने पर दो भाइयों को करंट लग गया था। उनकी हालत ठीक है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि नेजा हाइटेंशन तार से छूने के साथ लाइट चली गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। मातारानी की कृपा से हादसा होने से बच गया।