{"_id":"622109f76815b565de1b03bc","slug":"newlywed-s-body-found-hanging-on-the-noose-firozabad-news-agr5260679108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला नवविवहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला नवविवहिता का शव
विज्ञापन
गीता -मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के गांधी पार्क स्थित सुभाष नगर संगम लॉज वाली गली निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के गांधी पार्क स्थित मोहल्ला सुभाष नगर संगम लॉज वाली गली निवासी गीता (21) उर्फ शीतल सविता ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसआई उत्तर योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने दुपट्टे से पंखे में लटककर फंदा लगाकर जान दी है।
उसने बेड पर कुर्सी रखकर फंदा बनाया था। महिला गीता का मायका मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में है। 21 नवंबर 2021 को उसका विवाह रविकांत के साथ हुआ था। महिला की मौत की खबर उसके मायके वालों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।