Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   newborn baby vitamin

तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ‘ए’ की खुराक

Wed, 18 Dec 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
newborn baby vitamin
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य माह की शुरूआत करते सांसद डा चंद्रसैन जादौन - फोटो : FIROZABAD
तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ‘ए’ की खुराक
विज्ञापन

सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह के कार्यक्रम का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद डॉ. एसके दीक्षित ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. कपिल यादव, डॉ. एसके अग्रवाल तथा आगरा मंडल की बाल स्वास्थ्य पोषण कार्यक्रम की को-आर्डिनेटर डॉ. विद्या वर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान फिरोजाबाद सांसद ने कई बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। गौरतलब है कि इस पूरे महीना सिरसागंज विधानसभा के लगभग 3 लाख से अधिक बच्चों को विभिन्न टीकाकरण के साथ ही विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में डाक्टर शिव शंकर शर्मा, ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed