{"_id":"677437ef87b86f6a6d017344","slug":"new-year-welcomed-with-celebration-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-139985-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जश्न के साथ किया नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जश्न के साथ किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घड़ी की सुइयों ने मंगलवार को जैसे ही रात के 12 बजाए, लोग खुशी से झूम उठे और एक स्वर में बोले हैप्पी न्यू ईयर, नव वर्ष मंगलमय हो।
उत्सव के माहौल में लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दीं। रेस्तरां व होटल में शाम से ही भीड़ नजर आई। साल का आगाज धूम-धड़ाके के साथ हुआ।
होटल, रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में युवा जमकर थिरके। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला, देर रात्रि तक जश्न चलता रहा।
नगर के रेस्तरां व होटलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बाजार फूलों से गुलजार रहे। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। तमाम संगठनों और युवाओं के द्वारा न्यू-ईयर सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया।
होटल एवं रेस्तरां में शाम से ही भीड़ लगना शुरू हो गई। अलग-अलग स्थानों पर लगे डीजे पर युवा जमकर थिरके। नए साल का सेलिब्रेशन करने के लिए लोग देर रात तक जागते रहे। इस मौके पर निगाहें घड़ी की सुइयों से मिलाते रहे। घड़ी में 12 बजे का अलार्म बजा, वैसे ही गाना-बजाना और डांस फिर से शुरू हो गया। कई पार्टियों में केक काटकर न्यू-ईयर बनाया। साथ ही एक-दूसरे को बधाइयां दीं।