{"_id":"591359fb4f1c1b231f852746","slug":"new-initiatives-for-odf-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्ाुले मे श्ााौच करने पर 20 परिवारों को नहीं बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्ाुले मे श्ााौच करने पर 20 परिवारों को नहीं बांटा राशन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ घोषित गांव में प्रधान और सचिव ने शौचालय का प्रयोग नहीं करने वाले 20 परिवारों को मई माह की राशन सामग्री का वितरण नहीं किया। ग्रामीणों से कहा टूटे शौचालयों को बनवाने के साथ प्रयोग करना शुरू करने पर ही राशन का वितरण किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए फिरोजाबाद ब्लाक की पंचायत जमालपुर के प्रधान श्याम बाबू बघेल और पंचायत सचिव हरेंद्रपाल बघेल ने बुधवार से यह तरीका अपनाया। तत्कालीन डीएम, वर्तमान में मिशन निदेशक विजय किरन आनंद के समय ओडीएफ हुए गांव जमालपुर के करीब 20 परिवारों ने शौचालय टूटने के बाद सही नहीं कराए और खुले में शौच जाना शुरू कर दिया था।
सचिव और प्रधान ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस उन्होंने इन परिवारों की खाद्य सामग्री को रोक दिया। इसमें जगदीश, नीलकमल, भारत सिह, निर्मल कुमार, राकेश, सांवल सिंह, हरीशंकर, दिवारी लाल, मौहर सिंह, महारानी देवी, माता प्रसाद, उत्तम सिंह, गिरिजा देवी सहित करीब 20 परिवार शामिल थे। पंचायत के सचिव ने सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव को पूरी स्थिति से अवगत कराया। सीडीओ ने इस प्रयोग की सराहना की।