{"_id":"6419f49aaaa08c2523031a54","slug":"new-government-school-will-start-from-april-1-no-deployment-of-teachers-firozabad-news-c-25-1-98106-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक अप्रैल से शुरु होगा नया राजकीय विद्यालय, शिक्षकों की तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक अप्रैल से शुरु होगा नया राजकीय विद्यालय, शिक्षकों की तैनाती नहीं
Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरु होगा नया राजकीय विद्यालय, शिक्षकों की तैनाती नहीं
अन्य विद्यालयों के शिक्षक किए संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग में जिले का एक और नया राजकीय विद्यालय शामिल हो जाएगा। यमुना के तलहटी पर बना राजकीय विद्यालय शंकरपुर की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। लेकिन शासन स्तर से शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है।
जिले में सिर्फ 21 ही राजकीय विद्यालय संचालित थे। यमुना की तलहटी पर पर कोई विद्यालय न होने के कारण छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित रह जाते थे। शासन ने एक राजकीय विद्यालय के निर्माण के लिए करीब तीन साल पूर्व अनुमति दे दी थी। इस विद्यालय के बनने में दो करोड़ से ज्यादा धनराशि खर्च हुई थी। यह विद्यालय बनकर पूर्ण हो गया है। एक अप्रैल से यह विद्यालय शुरु हो जाएगा। विद्यालय भवन निर्माण के बाद शासन ने शिक्षकों के तैनाती नहीं की है। फिलहाल विभाग ने राजकीय विद्यालय नसीरपुर में तैनात विजेंद्र सिंह को राजकीय विद्यालय शंकरपुर का प्रधानाचार्य बनाया है। राजकीय हाईस्कूल बरतरा में तैनात जानकी प्रसाद, राजकीय विद्यालय नसीरपुर के हबीव अहमद और राजकीय टूंडला में तैनात प्रिया शर्मा का इस विद्यालय से संबद्ध किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना का कहना है कि अभी शासन से शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में एक प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों को संबद्ध कर दिया है।